थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव छतनौरा के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर शराब बनाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूरिया, कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव छतनौरा के जंगल में एक ट्यूबैल के पास व्यक्ति कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर मिश्रित शराब तैयार करता है और लॉकडाउन में बेचता है। पुलिस ने जंगल में छापा मारकर एक आरोपी गांव छतनौरा के कौशिन्दर को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो केन यूरिया मिश्रित शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।


























