
दिवंगत मुख्य आरक्षी को पुलिस लाइन में दी गई श्रध्दांजलि
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर राणा पुत्र श्री रामबल सिंह जो मूल रूप से ग्राम दाहा थाना दोघट जनपद बागपत के निवासी थे, जिनकी 28 मार्च-2025 को हृदय गति रुकने से दुःखद मृत्यु हो गयी है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन हापुड़ में मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181
























