
बहादुरगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के सीने में उठा दर्द, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल अंकुर राणा की बीती रात हार्ट अटैक आने से मौत हो गई जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार अंकुर राणा काफी फुर्ती के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देते थे। वह काफ़ी हसमुख मिजाज़ के थे जोकि बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।
शुक्रवार की रात को बहादुरगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अंकुर राणा ड्यूटी पर तैनात थे कि तभी उन्हें सीने में अचानक तेज दर्द उठा। इसके बाद वह दवाई लेने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838


































