
👁 0 views Views
1.20 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो केंद्रों पर चल रहा है। अभी तक हाई स्कूल एवं इंटर की एक लाख 20 हजार 748 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। एसएसवी इंटर कॉलेज और एसएसके इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है।
हापुड़: PPF, सेरेमिक कोटिंग, टेफलॉन कोटिंग आदि के लिए संपर्क करें: 9759684646






























