
पिलखुवा: धारदार हथियार से छात्र पर जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर के बाहर विद्यालय से परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे छात्र पर रास्ते में कुछ लोगों ने रोड और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला रमपुरा के योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र भविष्य 12 मार्च को हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहा था। अनवरपुर गांव के पास पीछे से बाइक सवार वकार, हरकेश और विवेक अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और धारदार हथियारों से पुत्र पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डॉ. खरे नर्सिंग होम में बैठ रहे हैं नामी चिकित्सक: 9193376377






























