राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष सेवा शिविर का समापन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस०एस० वी० डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष सेवा शिविर का समापन हो गया जिसमे छात्रों ने बड़े हर्षालस व उत्सुकता के साथ भाग लिया। अंतिम दिन सन्त्र का आरम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया। सरस्वती वन्डना का प्रस्तुतीकरण रिया व दीपिका ने किया। तनिष्क चौधरी ने योग के महत्व के बारें में तथा चक्रासन, शलभासन का आसन कर दिखाया, स्वयंसेवक विवेक गौतम ने नृत्य को प्रस्तुत कर दिखाया। द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छह छात्र-छात्राओं के समूह के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
निर्णायक मण्डल के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राष्ट्रीय सेवा योजना का लोगो बनाने वाली पूजा, पायल, ज्योति, आकांक्ष इल्मा रहीं। द्वितीय स्थान भी एन० एस०एस० का प्रतीक चिहन बनाकर नेहा, अर्पिता रहीं, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पारुल गुनगुन, कनक, मीनाक्षी, तनिया सासी रहीं।
अन्त में शिविर के समापन दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओ को मंच पर बुलाकर उनके इन सात दिवसीय विशेष सेवा शिविर के बारें में फीडबैक लिया गया व इन डिनों के उनके अनुभव को एक-दूसरे से साझा करने का अवसर प्रदान किया गया।
एन० एस० एस० के सभी कार्यक्रम अधिकारी ने अपने सात दिनों के अनुभव को भी व्यक्त किया। वरिष्ठ कामक्रिम अधिकारी डॉ० जी० के० शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यहाँ से जाने के बाद पढ़‌ाई को एक आन्दोलन के रूप में लेना है। डॉ० राहुल धामा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला कि जीवन की कठिन परिस्थिति होने पर शिक्षा ही उससे निकलने का रास्ता दिखाती है।
समापन के अन्त में धन्यवाड ज्ञापन एन० एस०एस० समन्वयक डॉ० जी० के० शर्मा के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी कि उन्होंने संयमपूर्वक रहकर राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना का अपने इडय में उतारा, एन० एस०एस० के सभी कार्यक्रम अधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया। शिविर के संचालन में अमूल्य सहयोग करने वाले शिविर सहायक धर्मेन्द्र कुमार का भी आभार व्यक्त किया कि इनके कुशल संचालन से यह शिविर सम्पन्न हो सका, साथ ही मांगेराम, शोभित का भी सराहनीय सहयोग रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष सेवा शिविर किसान बाजार नवीन मण्डी हापुड़ का समापन हो गया।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!