यूपी के उपयोगी 8 वर्ष रिपोर्ट कार्ड एवं उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तिका का किया गया विमोचन












यूपी के उपयोगी 8 वर्ष रिपोर्ट कार्ड एवं उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तिका का किया गया विमोचन
हापुड़,,सूवि(ehapurnews.com): जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनोहर रीजेंसी गढ़ रोड हापुड में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश पाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ। इसके उपरांत मा0 उपाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरांत मा0 उपाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक प्रदर्शनी स्टॉल पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी अवलोकन के उपरांत माननीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में यूपी के उपयोगी 8 वर्ष रिपोर्ट कार्ड एवं उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजी गई सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहां कि प्रदेश सरकार ने अपने 8 वर्ष सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति को लेकर सफल पूर्वक पूर्ण किए हैं उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कोई भी महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की है तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन 24 घंटे कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान जनपद हापुड़ के विभिन्न विभागों में संचालित योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं हेतु प्रमाण पत्र, चैक, ट्रैकसूट, आवासों की चाबी, लेबर कार्ड इत्यादि भी दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का प्रथम दिन था यह कार्यक्रम आगामी 26 मार्च एवं 27 मार्च को भी इसी उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति करने वाले स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक कलाकारों एवं कार्यक्रम व्यवस्थापको को बधाई देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, अतिथि एवं जनमानस को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान मा0विधायक सदर विजयपाल आढती, मा0अध्यक्षता जिला पंचायत श्रीमती रेखा नागर मा0जिला अध्यक्ष भाजपा नरेश तोमर, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह , मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!