
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित अस्पताल के बाहर खड़ी एक बाइक को चोर ने अपना निशाना बनाया। बीती रात चोर बाइक को चुराकर फरार हो गए जिसका सीसीटीवी सामने आया है जिसमें एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है।
दरअसल फ्रीगंज रोड पर स्थित अस्पताल के बाहर एक बाइक खड़ी थी। इसी बीच एक संदिग्ध वहां पहुंचा और आसपास की स्थिति को भांपने लगा। मौका देखकर उसने बाइक में चाबी लगाई और फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जांच जारी है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
































