
प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने पर परिजन हुए नाराज, लाठी-डंडों के बल पर जबरन युवती को कार में डाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युक्ति ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली जिससे युवती के परिजन नाराज हो गए और उन्होंने शुक्रवार को युवती को जबरन अपनी कार में बैठा लिया जिसकी लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना से कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गढ़ कोतवाली क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। इस दौरान काफी देर तक सड़कों पर लाठी-डंडे चलते रहे, गाली गलौज हुआ लेकिन पुलिस दिखाई नहीं दी।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी से प्रेम विवाह रचा लिया। वह शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए जा रही थी। तभी युवती के परिजन मौके पर पहुंचे जिन्होंने युवती के पति को जमकर पीटा और युवती को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए। इस घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181


























