
गौरैया संरक्षण हेतु 200 घरों का वितरण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): विश्व गौरैया संरक्षण दिवस पर हापुड की टीम गौरैया की उड़ान ने गुरूवार को संजय विहार कॉलोनी के पार्क में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया प्रदर्शनी में बच्चों ने चार्ट,पेंटिंग,व ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से गौरैया के विषय में जानकारी दी।टीम ने कॉलोनी वासियों को 200 निशुल्क घर वितरित किए।विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार में प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। टीम ने आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड हापुड़ के चंद्रशेखर आज़ाद के कॉलोनी के प्रभु पाल सिंह को एवं कॉलोनी वासियों का धन्यवाद दिया। श्रीमती डिंपल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में गौरैया की उड़ान टीम से ठाकुर दिनेश सिंह व उनकी पत्नी डॉ रेणु देवी, चारु यादव, तान्या यादव प्रीति यादव,शीतल सैनी सुनीता सैनी,सार्थीका वर्मा,शालू वर्मा, तिवारी, दक्षिता सिंह,अनन्या सिंह,नीरव, वंश, भार्गव,रहे।
डॉ. खरे नर्सिंग होम में बैठ रहे हैं नामी चिकित्सक: 9193376377






























