नानपुर में हुई ज्योति की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज












नानपुर में हुई ज्योति की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या में चार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि 13 मार्च को नानपुर में ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

जनपद संभल के थाना एचोड़ा कंबोज के गांव कथना निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी ज्योति की शादी वर्ष 2021 में गांव नानपुर निवासी संदीप कुमार के साथ की थी। शादी में करीब 11 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज़ की मांग करते। बेटी ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। उसकी पुत्री का पति संदीप, जेठ रविंद्र, सास लतेश और जेठानी आए दिन बेटी का उत्पीड़न करते और अतिरिक्त दहेज में गाड़ी और रुपयों की मांग करते। मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई करते। 13 मार्च को आरोपियों ने एक बार फिर दहेज की मांग दोहराई जिसे पूरा न करने पर उसकी बेटी को पीटा। उसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exclusive Girls-Only Group Training!

Train Smart, Train Strong – Just ₹2500!

Time: 3 PM – 4 PM (Noon)

Offer Valid for 1 Week Only!

1-Day Free Trial – Experience the Elite Difference!

Gym Fees + Personal Training Included

For any queries, call: +91 70113 49484

Transform with Rajat – Cardio Specialist











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!