ग्राम सादिकपुर में एकलव्य सिंह सहारा का हुआ जोरदार स्वागत












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों, मजदूरों और युवाओं द्वारा भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश एकलव्य सिंह सहारा को गांव सादिकपुर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार गांवों में बैठकें हो रही हैं। इस दौरान एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग को लेकर पंजाब बॉर्डर पर पिछले एक साल से किसानों का विरोध, प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी से किसानों में काफी रोष है।

एकलव्य ने कहा कि किसानों और नौजवानों को हर जगह से घेरने की तैयारी चल रही है। सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य न बढ़ाने और सरकारी पेपर लगातार सभी प्रदेशों में लीक होने से किसानों और नौजवानों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ता दिख रहा है। किसान बड़ी दुविधा में फंसा हुआ है। चीनी मिलें उसे समय पर भुगतान नहीं करती। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं करना चाहती, आवारा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बिजली विभाग किसानों को उल्टे सीधे बकाए के नोटिस भेज रहा है। ऐसे में उन्होंने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वल सिरोही, अनुज सिरोही, सुमित राजपूत, मुकेन्द्र सिरोही, दिनेश सिरोही, राहुल सिंह, रमेश फौजी, रविन्द्र सिरोही, लक्ष्य शर्मा, रिषभ सिरोही, ऋतिक चट्ठा, जनित सिरोही, सतीश वाल्मीकि, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!