
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी के प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बच्चों के बीच जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं व उपहार दिए। अपने बीच पुलिस को पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना ना रहा जिन्होंने पुलिस का आभार जताया। इस दौरान चौकी प्रभारी ने बच्चों को पिचकारी, गुलाल के पैकेट आदि वितरित किए।
चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव होली खेलने के लिए बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों को पिचकारी, गुलाल व गुब्बारे के पैकेट वितरित किए और उनके साथ होली खेली। इस दौरान बच्चों की खुशी को ठिकाना ना रहा जिन्होंने पुलिस का आभार जताया।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851
































