भारत विकास परिषद सृजन ने मनाया रंगोत्सव












भारत विकास परिषद सृजन ने मनाया रंगोत्सव

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद “सृजन शाखा” हापुड़ परिवार के द्वारा होली पर रंगोत्सव “होली है कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय पदाधिकारी- मोहित अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अजय बंसल, सौरभ अग्रवाल, दीपक गर्ग द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया।
राजमहल बैंकट हॉल में उपस्थित सभी लोगो ने वन्देमातरम पर खड़े होकर कार्यक्रम की विधिवत रूप से शुरुआत की।
वन्देमातरम के पश्चात मेरठ से आई म्यूजिकल इवेंट की टीम ने गणेश वंदना पर परफॉर्मेंस करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्टैंडिंग कमेडियन साजन बालयान द्वारा समय समय पर हंसी के चुटकले,और बॉलीवुड कलाकारों की आवाज की मिमिक्री करके एवं गेम खिला कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में वैसे तो सभी सदस्यों का सहयोग रहा लेकिन कुछ सदस्यों ने परफॉर्मेंस देकर अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परफॉर्मेंस देने में डॉ अंकित गोयल, भुवन जैन-नीतू जैन,कपिल बंसल- निधि बंसल, हेमन्त मित्तल- निधि मित्तल, रजत सिंघल, वैभव गोयल रहे।
सृजन शाखा के अध्यक्ष- आशीष मित्तल, सचिव- सचिन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- पंकज कंसल, महिला संयोजिका- माही मित्तल एवं कार्यक्रम सयोंजक- अक्षत अग्रवाल ने सभी सदस्यों को चंदन लगाकर और पटका पहनाकर अतिथि देवो भव: के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में सभी ने स्लेफ़ी पॉइंट पर जाकर खूबसूरत फ़ोटो खिंचे और अंत मे सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया और सभी सदस्यों को गिफ्ट हैम्पर एवं मिठाई देकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!