
प्याज में मंदी का रुख होने से मांग प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्याज की उत्पादक मंडिया महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि में नई प्याज की आवकें बढ़ने से भावों में मंदी का रुख बना है। हापुड़ में स्थानीय तथा उत्पादक मंडियों से प्याज की खूब आवकें हो रही है। हापुड़ मंडी में फुटकर में प्याज 30-40 रुपए किलो बिक रही है। जबकि थोक में प्याज का भाव 20 रुपए प्रति किलो है।
कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में प्याज का रकबा 25 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने बफर स्टाक के लिए राष्ट्रीय उभोक्ता सहकारी संघ और नैफेड के माध्यम से औसतन 2833 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 4.68 लाख टन प्याज की खरीदारी की थी। साथ ही लगभन पौने तीन लाख टन प्याज का निर्यात भी किया गया था।
बता दें कि हापुड़ मंडी में प्याज की भारी खपत है और उत्पाक मंडियों से करीब 5-6 ट्रक प्याज रोजाना आ रही है, जो मांग पर 10 ट्रक तक पहुंच जाती है। हापुड़ मंडी से फुटकर दुकानदारों सहित आस-पास की छोटी-बड़ी मंडियों में भी प्याज जाता है। प्याज में मंदी का रुख होने के कारण जरुरतमंद आवश्यकता के अनुसार ही प्याज खरीद रहा है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
































