
हापुड़ में खनन माफियों के हौसले बुलंदी पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खनन माफियों के हौसले बुलंद है और वह अवैध खनन की मिट्टी ट्रैक्टर ट्रालियों से कर रहे है। इन खनन माफियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे अवैध खनन का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकारों को ही डराने-धमकाने में लगे है।
थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत ओवर ब्रिज से गुजर रहे मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली की वीडियो जब एक पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद की तो वाहन चालक ने ट्रैक्टर पत्रकार पर चढ़ाने का प्रयास किया। पत्रकार ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। जनपद भर में खनन माफियों के हौसले बुलंद है।
बता दें कि हापुड़ तो अवैध खनन के माल की मंडी है, जहां डस्ट, रेत, गिट्टी, मिट्टी, बदरपुर, धड़ल्ले से बिक रहा है और जीएसटी की चोरी को बढ़ावा मिल रहा है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244
































