
ब्लैक मनी वालों ने 25 करोड में खरीदी भूमि
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):कोलोनाजर अथवा प्लाटिंग करने या भवन बनाकर बेचने वालों की निगाह हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड की तरफ है जिस कारण भाव आसमान छू रहे है।
हापुड स्वर्ग आश्रम रोड पर दौमी पुल है।इस पुल के पास एक लम्बे चौडी भूमि का सौदा 25 करोड रूपये मे हुआ बताते है।जिसकी चर्चा हर जुबान पर है।असली खरीदार का तो पता अभी नहीं चला है,परन्तु चर्चा के अनुसार खरीदार में एक घडी का कारोबारी व उसके साथी डाक्टर आदि है।बताते है कि घडी वाले के पास ब्लैक मनी की गड्डियों का अम्बार लगा है और उसके साथी भी इस मामले में अग्रणी है।आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग आदि को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि सरकार को राजस्व मिल सके। इस सौदे मे दलाल की भारी दलाली की कमाई हुई है
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























