
किसने लगाई गंगा पुल पर बने डिवाइडर के नीचे पड़े कूड़े में आग?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट स्थित गंगा पुल पर शरारती तत्वों ने कूड़े के ढ़ेर में आग लगा दी जिससे हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर से देखी जा सकती थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया।
मामला गुरुवार की दोपहर का बताया जा रहा है जब गंगा पुल पर बनें डिवाइडर के नीचे कुछ लोगों ने कूड़ा एकत्र किया और उसमें आग लगा दी। आग लगने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया जिन्होंने आग को देख दूर ही ब्रेक लगा दिए। इस दौरान धीरे-धीरे जाम की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद बाल्टी आदि की मदद से आग पर का काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838


































