तम्बाकू का सेवन करने पर दो सौ रुपए जुर्माना












तम्बाकू का सेवन करने पर दो सौ रुपए जुर्माना
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड में बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया गया, जिसके अन्तर्गत सी.एम.ओ. कार्यालय में शपथ ग्रहण कराई गई तथा जन जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय में तम्बाकू निषेध दिवस (हस्ताक्षर बैनर) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम चलाया गया तथा सभी मरीजों को तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ. सुनील कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़, ने अस्पताल परिसर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर को तम्बाकू मुक्त घोषित किया और तम्बाकू का सेवन करने वालों पर 200 रू का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
डॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव, नोडल तम्बाकू मुक्त कार्यक्रम, ने बताया कि धुम्रपान करने वाले व्यक्ति के साथ ही आस-पास के व्यक्तियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। तम्बाकू के निरंतर प्रयोग से मूंह, दांत, जीभ, गला व फैफड़ों आदि का कैंसर व अन्य प्रकार की खतरनाक बीमारियां होती हैं।
इस कार्यक्रम के क्रम में 17 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक जनपद के सभी चिकित्सालयों में विशेष तम्बाकू नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जिससे सभी नागरिकों में तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों व हानि के प्रति जागरुकता लाई जा सके एवं तम्बाकू प्रयोग कर रहे लोगों को तम्बाकू छोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।

जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!