
रेलवे ट्रैक पर गिरे आलू के कट्टे, दो ट्रेनें प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ स्याना रेलवे फटाक से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे रस्सी टूटने के कारण ट्रैक पर गिर गए। इस दौरान इंटरसिटी ट्रेन 15 मिनट और राज्यरानी ट्रेन 1 मिनट तक रोकनी पड़ी। मामले में मुकदमा दर्ज भी किया गया है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लोदीपुर छपका निवासी किसान विपिन आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह स्याना रोड वाले फाटक को पार करने लगे तो टायर गड्ढे में गिरने के कारण रस्सी टूट गई। ऐसे में ट्रैक्टर में लदे आलू के कट्टे रेलवे लाइन पर गिर गए। सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ चौकी प्रभारी केसर सिंह मौके पर पहुंचे और कट्टों को वहां से हटवाकर रेलवे मार्ग को सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली के मालिक विपिन कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक त्रिमूर्ति सिंह के अनुसार आलू के कट्टे गिरने से मुरादाबाद की तरफ से आ रही इंटरसिटी ट्रेन को करीब 15 मिनट और दिल्ली की तरफ से जा रही राज्यरानी ट्रेन का संचालन एक मिनट तक प्रभावित रहा।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust


































