
एक बार फिर ई-रिक्शा के पीछे लटक कर की यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खतरनाक सफर अभी भी जारी है। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर लगातार यात्रा कर रहे हैं। मामला सोमवार को सामने आया जब हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित दयाल रिजेंसी के पास मंडी से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर एक ई-रिक्शा के पीछे दो लोग लटक कर यात्रा करते हुए दिखाई दिए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और इस तरह के सफर पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के जानलेवा सफर से सड़क हादसा भी हो सकता है और लोगों की जान भी जा सकती है। आप भी सोच जरा सा संतुलन बिगड़ने पर ई-रिक्शा के पीछे लटक कर यात्रा करने वाले हादसे का शिकार भी हो सकते हैं।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838































