
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने चेंबर का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जहां से चोर लैपटॉप, नकदी आदि कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। मामले में अधिवक्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर अधिवक्ता हेमलता का चैंबर है जहां चोर घुस आए और उन्होंने दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान चोरों ने चुरा लिया और फरार हो गए। अधिवक्ता जब चेंबर पर पहुंची तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust































