
👁 0 views Views
धौलाना थाना में पीस कमेटी की बैठक
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना में मंगलवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई। इस दौरान सभी से कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान एसडीएम लवी त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695































