
संभल: हापुड़ निवासी समेत दो चालकों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी अकरम की सड़क हादसे के दौरान संभल के नखासा क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर गांव देहपा के नजदीक मौत हो गई। अकरम के साथ-साथ दूसरे वाहन के चालक की भी मौत हो गई। संभल पुलिस ने दोनों चालकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
अकरम गुरुवार की देर रात जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर मंडी समिति से ट्रक में सरसों के कट्टे लादकर संभल जा रहा था। जैसे ही ट्रक संभल के गांव देहपा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे टैंकर से ट्रक की भिड़ंत हो गई। टैंकर को एटा के मोहल्ला ठंडी सड़क निवासी चालक नरेंद्र सिंह चला रहा था। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों ही वाहनों के चालकों ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम छा गया।
अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena


























