
रुके हुए 8.50 लाख के भुगतान के बाद बंदर को पकड़ने आएंगे कलंदर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों तथा बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में बंदर पकड़ने के लिए मथुरा के कलंदर नहीं आ रहे। बताया जा रहा है कि इससे पहले बंदरों को पकड़ने पहुंची टीम का नगर पालिका परिषद द्वारा भुगतान नहीं किया गया है जिसकी वजह से ठेकेदार ने नगर पालिका के अधिकारियों से बोल दिया है कि यदि पहले पकड़े गए बंदरों का भुगतान नहीं किया जाता है तो टीम को नहीं भेजा जाएगा। ठेकेदार के अनुसार उनके नगर पालिका परिषद हापुड़ पर करीब साढ़े आठ लाख रुपए बकाया है। हालांकि नगर पालिका के अधिकारियों ने ठेकेदार को धीरे-धीरे भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ठेकेदार अधिकारियों से वार्ता करने के लिए मान गया है।
हापुड़ में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह बंदर और कुत्ते कभी भी हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें पकड़वाने की मांग कई बार उठ चुकी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार का अभी तक पूर्ण भुगतान लटका हुआ है जिसके चलते वह बंदरों को पकड़ने के लिए नहीं आ रहा। उसका कहना है कि पहले का भुगतान करने के पश्चात ही वह आगे बंदरों को पकड़ेगा। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में वह टीम को बंदर पकड़ने के लिए नहीं भेजेगा। ठेकेदार इमरान खान ने बीते 28 नवंबर को नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक पत्र दिया था और कहा था कि 2018-19 से लेकर अब तक का रनिंग पेमेंट तो कर दिया है लेकिन रुका हुआ भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उसका करीब साढ़े आठ लाख रुपए से 10 लाख रुपए का भुगतान रुका हुआ है। ठेकेदार की मांग है कि जल्द से जल्द उनके बकाया भुगतान को किया जाए।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214































