
👁 0 views Views
हापुड़ के उद्यमी व शिक्षाविद् के निधन से शोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सहारा सिलाई मशीन उद्योग से जुड़े उद्यमी व श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल हापुड़ के प्रबंधक सरदार गुरुमेल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाकर शोक की लहर दौड़ गई। अनेक उद्यमियों ने उनके आवास पर पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। जिनकी अंतिम यात्रा एक मार्च शनिवार की सुबह 11 बजे निज निवास रघुवीर गंज हापुड़ से स्वर्ग आश्रम रोड मोक्षधाम जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838





























