
आज चार घंटे प्रभावित रहेगी दो बिजलीघरों की विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उपखंड क्षेत्र तृतीय की स्वर्गाश्रम रोड और पटना मुरादपुर बिजली घर पर मरम्मत कार्य गुरुवार को शुरू नहीं हो सका। अब दोनों बिजली घरों पर मरम्मत कार्य शुक्रवार की सुबह 11:00 से शुरू होगा जो दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। ऐसे में चार घंटे तक बिजली घरों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित बिजली घर के परिसर में लगी मशीन और तारों को दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को कार्य किया जाना था लेकिन अब शुक्रवार को यह कार्य होगा। ऐसे में पन्नापुरी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, शक्तिनगर, इंद्रलोक, केशव नगर, त्यागी नगर, अर्जुन नगर, देवलोक कॉलोनी, प्रभा बिहार की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाके से मीनाक्षी रोड, किलाकोना, नवी करीम, अनुज विहार, फूलगढ़ी, सोहनपुर, सुभाष नगर, भीम नगर, अशोक नगर, सोटावली, अंबेडकर नगर, जरोठी, प्रहलाद नगर, गढ़ रोड, पटना मुरादपुर, लोधीपुर, मंसूरपुर की विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483




























