
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला न्यू कासिमपुरा में उस समय लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा जब एक अस्पताल के परिसर में पड़े सूखे पत्तों में किसी ने आग लगा दी। इस दौरान क्षेत्रवासियों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ा जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक तरफ प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र वासियों ने मामले में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है जब न्यू कासिमपुरा स्थित एक अस्पताल के परिसर में पीछे की ओर पड़े पत्तों को इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी। आग लगते ही क्षेत्र में धुआं फैल गया जिसकी वजह से घरों में मौजूद लोगों को गले में खराश, आंखों में जलन और खांसी की शिकायत होने लगी। क्षेत्र में इस कदर दम घोंटू हवा हो गई कि लोग खांसने को मजबूर हो गए। उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि जलते हुए पत्तों से इस कदर धुआं उठा कि उनके क्षेत्र में रहना काफी दूभर हो गया। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों पर पड़ा। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust




























