
कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव अनवरपुर के सामने सर्विस रोड पर एक बिना नंबर की कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। यही नहीं कार सवारों ने बाइक सवार युवकों से मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट में गाजियाबाद के थाना मोदीनगर के सुचेता पुरी के राजकुमार गुप्ता ने बताया कि छह फरवरी को मेरठ के विकास व महाराज बाइक से पिलखुवा की तरफ जा रहे थे। गांव अनवरपुर के सामने सर्विस रोड पर पहुंचने पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने कार से नीचे उतर गाड़ी गलौज कर अभद्रता की और मारपीट कर घायल कर दिया।
शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गांव अनवरपुर के अभिषेक पंडित और गांव पबला के पंकज समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























