
गन्ने की फसल में आग लगने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक किसान की गन्ने की फसल जलने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई जिससे किसान का दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब गांव बासतपुर के किसान राजकुमार के खेतों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार किलोवाट की हाइट टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसान राजकुमार की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आसपास कम कर रहे लोगों ने तुरंत किसान को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि उसने पांच बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे किसान राजकुमार का करीब दो लाख रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुहावजे की मांग की है।
अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena

































