
👁 0 views Views
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना धौलाना का निरीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को थाना धौलाना पहुंच कर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान गार्द की सलामी ली।उन्होने थाना धौलाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मैस, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार, अभिलेखों व साफ-सफाई आदि को चैक किया और थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने गुंडों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा।उन्होने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867





























