
बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, पांच नई बसें रोडवेज़ को मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अब हापुड़ डिपो को पांच नई बसें मिल गई हैं जिससे बसों के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके लिए शासन से अगले महीने 10 मिनी रोडवेज बसें मिलने की उम्मीद है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि डिपो में चार बसें अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी है जिसके बाद उनका संचालन बंद हो गया है। निगम से इस महीने 15 नई बसें मिली है। इसके बाद संख्या बढ़कर 140 हो गई है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483

























