
जनपद में एक मार्च से होगी गेहूं की खरीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक मार्च से गेहूं की खरीद होगी। जिलेभर में कुल 32 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे जहां खाद्य विभाग के चार, पीएससी के 23, भारतीय खाद्य निगम के चार और मंडी समिति हापुड़ का एक केंद्र होगा। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपए की बढ़ोतरी कर 2425 रुपए प्रति कुंतल घोषित किया है।
खाद्य विभाग द्वारा हापुड़ नवीन मंडी में दो, गढ़ उपमंडी परिसर, धौलाना/पिलखुवा में एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है। पीसीएफ के असौड़ा, अल्लीपुर, डहाना, अनवरपुर, मोरपुर भटियाणा, मीरपुर कला, सपनावत, खेड़ा तिसौली, हसनपुर, बक्सर, इकलैडी, गोहरा, जखेड़ा रहमतपुर, देवली, हरोड़ा, झड़ीना, पलवाड़ा, नेकनामपुर, गढ़, भदस्याना, सलारपुर, आलमनगर और भारतीय खाद्य निगम द्वारा दौताई, धौलाना, एफएसडी डिपो, हापुड़ मंडी में क्रय केंद्र बनाया गया है। वहीं मंडी समिति द्वारा हापुड़ नवीन मंडी में एक क्रय केंद्र खोला जाएगा।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651

























