
सात संविदा चालकों की सेवा हुई समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो में पिछले तीन महीने से बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे सात चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। वहीं 20 चालकों का नोटिस भेजा गया है। रोडवेज डिपो में अधिकांश बसों का संचालन संविदा कर्मियों पर निर्भर है। ऐसे में संविदा कर्मी अपनी मनमानी करते हैं जिससे बसों का संचालन प्रभावित होता है।
पिछले तीन महीने से संविदा चालक बासिद, अंकित, पुनीत, सत्येंद्र, मनोज, सतीश कुमार, धर्मेंद्र बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। इन सभी चालकों को तीन-तीन बार नोटिस जारी किए गए और फोन से भी संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला और ना ही डिपो में उपस्थिति दर्ज कराई गई जिसके बाद सोमवार को सातों संविदा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संविदा समाप्त कर दी गई है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust






























