
लायंस ने मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती की जयन्ती
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में हापुड़ में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती मनाई गई। संस्था की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा जब हमारा देश अंधविश्वास,कुरीतियों,कुप्रथाओं, आडंबरों की जंजीरों में जकड़ा हुआ था उस वक्त स्वामी जी ने हमें सदमार्ग दिखाया।संस्था की सचिव शालू ग्रोवर ने कहा आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद जी ने कहा था कि यदि हम वेदों के मार्ग पर चलेंगे तो ये राष्ट्र विश्वगुरु,वैभवशाली,गौरव शाली अवश्य बन जाएगा।
कोषाध्यक्ष आरती सिंघल ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि संसार का उपकार करना समाज का प्रमुख उद्देश्य है।अगर हम वेद की शिक्षा पर चलेंगे तो हमें सुख और मोक्ष की प्राप्ति होगी।
वरिष्ठ पदाधिकारी पारुल जिंदल ने कहा कि आधुनिक भारत के चिंतक,एवं मनीषी स्वामी दयानंद जी की सर्वोत्तम कृति”सत्यार्थ प्रकाश “हम करोड़ों भारतीयों का मार्ग दर्शन कर रही है।
इस अवसर पर डा प्रेमलता तिवारी,डा सुनीता शर्मा,ज्योति साहनी,ज्योति एडवोकेट,मनीषा शर्मा,नीतू गर्ग,शिल्पा त्यागी,जागृति,ममता अरोड़ा ने भी विचार रखे।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























