
70 क्षय रोगियों को पोष्टिक आहार वितरित किया गया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट हापुड द्वारा शनिवार को टीबी मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 70 क्षय रोगियो को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ ने टीबी रोगियों को स्वास्थ्य के विषय में जागरूक किया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत ही सराहनीय है तथा जनपद की अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं एवम् औद्योगिक संस्थानों को इस कार्य में आगे आना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने लोगो को क्षय रोगियो को स्वास्थ्य के विषय में समझाया। इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया कि भारत सरकार क्षय रोगियो को नि: क्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपए क्षय रोगी को उसके बैंक अकाउंट में दिया जा रहा है साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा दिए जा रहे पोषण पोटली सहयोग से क्षय रोगियो के बीमारी से जल्द निजात मिलती हैं। इस अवसर पर शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक अजीत सिंह, नीरज, मनोज शिशोदिया, प्रदीप, संजय, प्रशांत, बिट्टू, रविकांत विश्वकर्मा, शिवदत्त प्रसाद, मदन ओम राय, नानक चंद शर्मा, हशमत अली,आशा सोमानी, प्रीती, मानवी, क्षमा, भारती, रेशमा यादव, प्रियंका, राखी, रजनी, कौशल, बिंदु आदि उपस्थित रहे।
अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena



























