
पंप अटेंडेंट को फिर से कार्यवाहक लिपिक के पद पर किया तैनात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में एक पंप ऑपरेटर की तैनाती को लेकर मामला गर्म गया है। यानी पंप ऑपरेटर को कार्यवाहक लिपिक के पद से हटाकर उनके मूल पद पंप अटेंडेंट पर तैनात किया था जबकि अध्यक्ष ने पंप अटेंडेंट के साथ-साथ फिर से कार्यवाहक लिपिक के पद पर तैनात कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पंप ऑपरेटर मूलचंद को पिछले महीने शिकायतों के बाद ईओ मनोज कुमार ने उनके मूल पद पंप अटेंडेंट के पद पर स्थानांतरित कर दिया था लेकिन नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष पुष्पा देवी ने पंप ऑपरेटर को फिर से पंप अटेंडेंट के साथ-साथ कार्यवाहक लिपिक के पद पर तैनात कर दिया है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181























