
कॉलेज की कैंटीन में एक्सपायर मसाले मिलने पर नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में स्थित तालीम-ओ-तरक्की इंटर कॉलेज में बुधवार को डीआईओएस डॉक्टर विनीता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कॉलेज की कैंटीन में एक्सपायर मसाले और लोकल नमक मिले। इसके बाद उन्होंने सवाल पूछे तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मामले में इंटर कॉलेज को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे बने तालीम-ओ-तरक्की इंटर कॉलेज में बुधवार को डीआईओएस डॉक्टर विनीता पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया तो लाइब्रेरी के नाम पर कुछ पुरानी किताबें रखी हुई पाई गई। इसके बाद रसोई घर का निरीक्षण किया तो वहां एक्सपायरी डेट का धनिया और लोकल नमक रखा हुआ था जो कि सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। उन्होंने कई अभिलेख मांगे तो वहां का स्टाफ उनको अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में नाराज डीआईओएस ने इंटर कॉलेज को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651






























