
हर जुंबा पर हापुड़ का शीशमहल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली का शीशमहल एक राजनीतिक दल की सत्ता ले डूबा और हापुड़ की शीशमहल क्या गुल खिलाएगा, अभी यह भविष्य के गर्त में छिपा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी का आवास किसी शीशमहल से कम नहीं है जिस पर जीर्णोद्धार, रंगाई-पुताई तथा मरम्मत के नाम पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। पूर्व अधिशासी अधिकारी जेके आनंद व संजय मिश्रा के कार्यकाल के दौरान शुरु हुआ यह सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
शीशमहल की खास बात यह है कि नगर पलिका परिषद हापुड़ बोर्ड बैठक में आवास का जीर्णोद्धार बता रही है, जबकि आवास को तोड़कर निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य गत सरकार के समय से शुरु हुआ। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से पुनः निर्माण का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं कराया गया है और न ही प्रदेश सरकार से पुनः निर्माण की अनुमति ली गई है।
20 जुलाई-2024 को बोर्ड बैठक में मरम्मत, रंगाई, पुताई अधिशासी अधिकारी आवास के नाम पर 5 लाख 68 हजार 870 रुपए खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद 15 फरवरी-2025 की बोर्ड बैठक में आवास के जीर्णोद्धार हेतु 38 लाख 35 हजार 927 रुपए का प्रस्ताव पास किया गया।
इसके पूर्व भी गत वर्षो में करीब 50 लाख रुपए ईओ के आवास पर जीर्णोद्धार के नाम पर परिषद खर्च कर चुकी है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के शीशमहल को लेकर नगर में चर्चा जोरों पर है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































