
जिला पंचायत हापुड़ की बोर्ड बैठक में 14.50 करोड़ के प्रस्ताव हुए निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें 14. 50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव निरस्त हुए। बैठक में पांच में से चार प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। जमीन न मिलने व अन्य समस्याओं के कारण विवाद की स्थिति को देखते हुए 14.50 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्य के प्रस्ताव निरस्त किए गए। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित बजट और वित्तीय वर्ष 2025-26 का मूल बजट पेश किया।
जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन अध्यक्ष रेखा नागर की अध्यक्षता में हुआ जहां बैठक में वार्ड नंबर-9 के जिला पंचायत सदस्य अर्जुन जाटव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असौड़ा में डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर प्रतिमा से छोटी पुलिया तक नाला निर्माण में चार-पांच खड़ंजों का प्रस्ताव देने के बाद भी निर्माण में शामिल नहीं किया गया। जिला पंचायत सदस्य सतीश प्रमुख व सुमित सिसोदिया ने कहा कि जिला पंचायत की कचहरी के पास मार्केट है। कुछ दुकानदारों ने एक दुकान के दो हिस्से कर अलग-अलग दुकान बना ली है। अमीन निरीक्षण करने जाते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती जिस पर अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। बैठक में ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust





























