
दवा विक्रेताओं में खुशी की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन की सख्ती के बाद प्रदेश के दवा विक्रेताओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना के मुताबिक तय सीमा के अंदर थोक व फुटकर दवा लाइसेंस बनाने व रिटेंशन/ नवीनीकरण न करने पर सहायक आयुक्त व औषधि निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस फेडरेशन उतर प्रदेश के महासचिव सुरेश गुप्ता ने दवा लाइसेंस के रिटेंशन/ नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 31 जनवरी 2025 को पत्र लिखकर प्रकिया को सुगम बनाने की बात कही थी। पत्र में सुरेश गुप्ता ने लिखा कि रिटेंशन नवीनीकरण की सभी शर्तों को पूरा करने पर पोर्टल पर आवेदन के बाद भी ड्रग लाइसेंस रिटेंशन/ नवीनीकरण अधिकारियों की इच्छानुसार चयनात्मक रूप से किया जा रहा है जबकि ये स्वचालित प्रकिया के तहत हो जाना चाहिए। इससे दवा विक्रेताओं का उत्पीड़न होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
इस पर आयुक्त ने कहा कि समीक्षा में पाया गया कि आवेदनों का निस्तारण अधिसूचना में तय सीमा में नहीं किया जा रहा है जो अत्यंत खेद जनक है तथा अधिकारियों के द्वारा शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही प्रदर्शित करता है जिससे समाज में विभाग की छवि धूमिल हो रही हैं।
दवा के थोक व फुटकर नए लाइसेंस अब अधिकतम सीमा 15 दिन के अंदर में तथा रिटेंशन/ नवीनीकरण की प्रकिया को दो दिन में पूरा करना होगा। ऐसा ना होने पर संबंधित अधिकारी को 2 दिन में स्पष्टीकरण देना होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के आधार पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हापुड़ की ओर से हर्ष व्यक्त करने वालों में दिनेश त्यागी (जिलाध्यक्ष) विकास गर्ग (महामंत्री) विनीत जिंदल (कोषाध्यक्ष) साधु सिंह संजय अग्रवाल संजय त्यागी अनिल अग्रवाल दीपक त्यागी अरुण गोयल अजय सोढ़ा गौरव गर्ग नीरज डाबरा प्रवीण त्यागी सुशील शर्मा अनिल कुमार विपिन अग्रवाल राजीव डंग अमित शर्मा संजीव कुमार लईक अहमद बॉबी त्यागी आदि उपस्थित रहें।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़






























