
नशा समाज के लिए एक अभिशाप
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): प्रमुख सामाजिक संगठन जमाअते इस्लामी हिंद ने समाज में नशे की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्त समाज की स्थापना के उद्देश्य से 14 फरवरी से 23 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक जागरुकता अभियान चलाने की घोषणा की है।
जागरुकता अभियान के आयोजक डा. अय्यूब मंसूरी ने शुक्रवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है। शराब, अफीम, गांजा, ड्रग्स आदि का नशा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। नशे में लिप्त लोगों के परिवार के सदस्य आर्थिक परेशानी से जूझ रहे है और घरेलू हिंसा जैसे अपराध बढ़ रहे है।
उन्होंने बताया कि जमाअते इस्लामी हिंद ने निर्णय लिया है कि स्कूल, कालोनी में विचार गोष्ठी, नुक्कड़ सभाओं आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाए और नशा से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205






























