सिंभावली: फर्जी तरीके से 26 ग्रामीणों को भेजे नोटिस












सिंभावली: फर्जी तरीके से 26 ग्रामीणों को भेजे नोटिस

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव धनपुरा की रहने वाली मंजू शर्मा के नाम से गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति ने 26 लोगों को नोटिस भिजवा दिए। मामले का पता लगने पर मंजू शर्मा के होश उड़ गए जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंजू शर्मा ने बताया कि वह धनपुरा गांव की बेटी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। भाई नहीं होने के कारण पिता की जमीन की देखरेख वह और उसकी बहन करती है। कुछ दिन पहले गांव का एक जिम्मेदार व्यक्ति उसके पास आया और गांव में चकबंदी होने की बात कहते हुए एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। इसके लिए उसने चकबंदी के कागज समझ कर उन पर हस्ताक्षर कर दिए। शनिवार को तहसील की टीम का फोन आया जिसने बताया कि उनके द्वारा 26 लोगों पर जमीन हथियाना के आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। इसमें उन लोगों को नोटिस देकर मौके पर बुलाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसको गांव में जाकर पता चला कि उसके नाम से फर्जी शिकायत की गई है और अधिकारियों को बताया कि वह गांव की बेटी है और उसने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!