
जलकर व गृह कर के विरोध में व्यापारियों ने विधायक को दिया ज्ञापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड ने शुक्रवार को हापुड विधायक विजयपाल आढती को एक ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद हापुड द्वारा प्रस्तावित जलकर व गृहकर में अनाप-शनाप वृध्दि के प्रति विरोध जताया और कहा कि इस कर वृध्दि से आम नागरिक परेशान होगा।
उन्होने कहा कि टैक्स बढ़ाने की प्रक्रिया न्यायोचित नहीं है क्योंकि पुराने शहर के अंदर पीढ़ी दर पीढ़ी जो व्यक्ति अपने पैतृक संपत्ति पर निवास करता है उस पर आज के सर्किल रेट से कर लगाना उचित नहीं है जबकि यह टैक्स नयी सम्पत्ति खरीद पर नये हिसाब से लगाना चाहिए।प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्ताव को वापिस लेने की मांग की है,साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांग को नहीं मनाया गया तो हापुड बंद किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी,सुमित कंसल,अमन गुप्ता,दीपांशु गर्ग,अशोक बबली आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























