
हापुड़ नगर पालिका की 6 माह से बोर्ड बैठक नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की गत 6 माह से बोर्ड बैठक न होने के कारण अनेक विकास कार्यो पर निर्णय लटका है। बोर्ड गठन के बाद 17 माह में अब तक चार बैठकें हुई है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के लिए 13 मई-2023 को चुनाव सम्पन्न हुए और नवनिर्वाचित चेयरमैन पुष्पा देवी व सभासदों ने 26 मई-2023 को शपथ ग्रहण की। इसके बोर्ड की प्रथम बैठक 21 जून-2023, दित्तीय बैठक 16 सितम्बर-2023, तृतीय बैठक 01 सितम्बर-2024, चतुर्थ बैठक 20 जुलाई-2024 को सम्पन्न हुई।
जानिए क्या है नियम- उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की 86(1) में यह व्यवस्था है कि नगर पालिका की कम से कम एक बैठक प्रति मास उस दिन होगी जो विनियम द्वारा निश्चित की जाए या जिसके बारे में उस रीति से, जिसका विनियम द्वारा इस निमित्त उपबंद किया गया हो, नोटिस दिया जाए।
18 माह में चार बैठक- अधिनियम के मुताबिक परिषद की अब तक 18 बोर्ड बैठक होनी चाहिए थी, परंतु चार बैठक ही हुई है। बोर्ड बैठक न होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर अंगूली उठ रही है।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205























