
नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को गांव का ही युवक लेकर फरार हो गया। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की नाबालिग पुत्री शहर के विद्यालय में पढ़ाई करती है। मंगलवार की सुबह वह घर से स्कूल गई थी लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। विद्यालय के आसपास काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद पता चला कि गांव का रहने वाला कंछी उनके पुत्री को अपने साथ भगाकर ले गया है जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214

























