हापुड़ के तीन लोगों को गुलावठी पुलिस ने आभूषण चोरी के मामले में भेजा जेल












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने 25 दिसंबर को गुलावठी क्षेत्र में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा के दौरान महिलाओं की चेन चोरी करने तथा 1 जुलाई को गुलावठी में खड़ी गाड़ी से रुपए चोरी करने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन जनपद हापुड़ के हैं जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए आभूषण, 32,940 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी तुषार शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा, हापुड़ देहात क्षेत्र के गांधी विहार निवासी छाया पत्नी कृष्ण उर्फ किशन, छोटी चंडी मंदिर गांधी विहार मेरठ रोड हापुड़ निवासी संदीप पुत्र छम्मन लाल तथा पंजाब के जालंधर निवासी दीपक पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने एक जुलाई को गुलावठी क्षेत्र में खड़ी एक गाड़ी से रुपए भी चुराए थे। गिरफ्तार किए गए तुषार पर 8, छाया पर 9 मुकदमे पंजीकृत हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि हाल ही में गुलावठी पुलिस ने हापुड़ के खारी कुएं में एक सर्राफ को दबिश देकर उठाया था जिसे पुलिस ने छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि सराफ पर चोरी चेन खरीदने के आरोप हैं।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!