हापुड़: बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद












हापुड़: बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह कुत्ते कभी भी हमलावर हो जाते हैं जो कि लोगों पर धावा बोल देते हैं। ताजा मामला हापुड़ के पटेल नगर से सामने आया है जहां स्कूल जा रही बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों के पंजे लगने से बच्ची घायल हो गई। बच्ची के शोर मचाने पर पास से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी है।

हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि वह गली नंबर एक में रहते हैं। उनकी बेटी मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। तभी गली के मोड पर तीन-चार कुत्तों ने उसकी बेटी पर हमला कर दिया। बेटी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे क्षेत्रवासियों में काफी ज्यादा नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी आवारा कुत्तों को पकड़ा नहीं जाता।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!