
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सीवर की समस्या को 90 करोड़ रुपए की लागत से दूर किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार किया गया है। शहर के चौथाई हिस्से की लाखों की आबादी की सीवर से संबंधित समस्या का जल्द समाधान होगा। जल निगम नगरीय के अधिकारियों ने करीब 90 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की है जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वर्तमान में नगर पालिका द्वारा करीब 46 हजार भवन स्वामियों से ग्रह, जल और सीवर कर वसूला जा रहा है लेकिन सीवर कर वसूलने के बाद भी सड़क और नालियों में सीवरेज बह रहा है। शहर में करीब 40 साल पहले सीवर पाइपलाइन डाली गई थी जो अब चौक हो चुकी है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























