
सिम्भावली के दो मंदिरों में चोरी करने वाले पकड़े गए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी करने वाले धर दबोचे। हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 मंदिरों में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पीली धातु के तीन कलश व एक घंटा, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी गांव वैट का अय्याश,स्याना चौपला का समीर तथा गांव टूलिया जनपद बरेली का शहसुद्दीन है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214























